Bike Stunt 2 - Xtreme Racing Game एक व्यसनकारी आर्केड वाहन-चालन गेम है, जिसमें उत्कृष्ट Trials गेम सीरिज द्वारा लोकप्रिय बनाये गये फॉर्मूले का उपयोग किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को एक मजेदार, गतिशील तथा सिनेमाई उत्कृष्टता से युक्त अनुभव उपलब्ध कराया जाता है।
अलग-अलग गेम मोड जोड़े जाने तथा एक दोस्ताना प्रगति प्रणाली उपलब्ध होने की वजह से Bike Stunt 2 - Xtreme Racing Game एक बेहतरीन गेम बन जाता है और जिसे दैनिक जीवन में फुरसत के क्षण बिताने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
Bike Stunt 2 - Xtreme Racing Game की कार्यविधि किसी भी अन्य 2D वाहन चालन गेम की ही तरह है: आप स्क्रीन की दाहिनी ओर दिये गये पेडल का उपयोग करते हुए अपने बाइक की गति को नियंत्रित करते हैं और इंटरफेस की बायीं ओर दिये गये तीर के निशानों का उपयोग करते हुए अपनी छलाँग का कोण समंजित कर सकते हैं। प्रत्येक स्तर पर कुछ विशेष टोकन इधर-उधर बिखरे होते हैं, और यदि आप उन्हें संकलित करने में सफल रहते हैं तो इससे आपको प्वाइंट बोनस भी मिलते हैं और सिक्के भी। इनकी मदद से आप बाद में और ज्यादा शक्तिशाली वाहन अनलॉक कर सकते हैं।
हालाँकि इसमें प्रतिस्पर्द्धी ऑनलाइन मोड अनुपस्थित है, फिर भी Bike Stunt 2 - Xtreme Racing Game एक मजेदार और मनोरंजक गेम है। यह इस शैली के गेम को पसंद करनेवालों के लिए एक कीमती हीरा माना जा सकता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Bike Stunt 2 - Xtreme Racing Game के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी